Sunday, February 22, 2015

NA UMMEED

सदयूं     घूमता  झूमता   रहा  मैं

हर दम तेरा इंतज़ार करता रहा मैं

तुझसे   मुद्द्त   हुये  यारा  मिले

तेरे दिल में नही वो जो दिल में मेरे

पता होता जो ये हादसा होगा आज 

तो  क़ुर्बत हासिल न करता मैं  कल

चलो अच्छा हुआ जो होना था होगया

अबतो  तेरे दिल को सुकूंन तो मिलगया

ज़करिया ऐसी उम्मीदें   लगाता  क्यू?

 ऐसी दुन्याँ से उम्मीद रखता  है क्यू?

Friday, February 20, 2015

HUM OR NETA JI

        दौरे हाज़िर को ये देखते हुए  महसूस होता है की बाग़ में फूल तो हज़ार हा हज़ार क़िस्म के हैं लेकिन खुशबु किसी में नही पेड़ में फ़ल  भरा पड़ा हैं लेकिन ज़ायक़ा किसी में नहीं,  बस ठीक इसी तरह हमारे मुल्क की सियासत का हाल  है, नेता जी तो क़िस्म क़िस्म के हैं लेकिन देश की भलाई  केलिए नहीं सिर्फ अपनी कुर्सी केलिए और अपने इज़्ज़त व मर्तबा केलिए न के देश के जनता की भलाई केलिए,

    हाँ अगर नेता जी चाहे तो जिस तरह हमसब की मदद से ये कुर्सी संभालते  है ठीक इसी तरह वो  अपनी तवज्जह से इस सर ज़मीन को फिरसे हरा भरा करसकते  हैं लेकिन शर्त है की नेता जी चाहलें,

    ये पढ़ते हुए भले ही आपको अजीब सा महसूस होरहा होगा लेकिन हक़ीक़त यही है की फिर से हम अपने  मुल्क को अपने  इल्म व हुनर और लग्न के ज़रिये एक अच्छे रहनुमा के ज़ेरे सरपरस्त अपने मुल्क को सँवारने में एक सर (HEAD) होकर जुट जाये तभी हमारा देश सोने की चिड़या बनके उभरेगी वरना फिर वही  मिटटी का पुतला बना का बना रह्जायेगा,

     हाँ हम ये बखूबी जानते हैं की कोई भी चीज़ बगैर स्पोर्ट के थम नही सकती ठीक इसी तरह हम अपने मुल्क को फिर से सोने का चिड़या देखना चाहते है तो हमसबको एक ऐसे नेता जी को चुनना होगा जो हमसबका खैर खः हो और हमारी ज़रूरत्तों को समझने वाला हो और हमारे मुल्क की खातिर अपनी जान भी क़ुर्बान करदे  ज़रूरत पर्ने पर, लेकिन इस केलिए शर्त है की हमभी नेता जी के शाना ब्शना खड़े रहें तभी ये कुछ अच्छा कर पाएंगे नही तो ये लड़खड़ा के गिर पड़ेंगे और सारा काम वहीं का वहीं रुका रेहजायेगा।।।।।।।।।

     

Friday, February 6, 2015

जुनूं का मंज़र

जुनूं का परचम लहराउंगा मैं सुनाउंगा मैं है क्या चीज़ जुनूं बताऊंगा मैं सुनाऊंगा मैं जो ज़िद है क्या मुझसे तूने बताऊंगा मैं ख़ुदा गवाह है जो ज़ुल्म किया है मुझपे है दिल ने तोड़ा किसीका तूने दिखाऊंगा मैं किया है जो तूने इसके साथ जहाँसे बताऊंगा मैं देखलेना सुन भी लेना बता भी देना उससे क्या है कहता सुना भी बता भी देना मुझसे? है एक इल्तिजा तुझसे ऐ दिल रूबा किसी और के साथ भी न ऐसा करना ज़करिया कैसी उम्मीदें लगाएं है बेठा उस्से ये तो उम्मीदों की धज्जियाँ उड़ा ती है हरदम। M Z FARMANI